{"_id":"610048f78ebc3e587500a753","slug":"police-arrested-five-people-from-illegal-liquor-factory-azamgarh-news-vns6028244182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्ट्री से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्ट्री से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह क्षेत्र के फतुही गांव स्थित एक मकान में छापा मार कर पुलिस व स्वाट टीम ने मंगलवार को अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से बड़ी मात्रा में शराब के साथ ही स्टीकर, शीशी व उपकरण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार किया है जबकि दो अन्य भाग निकले। बरामद शराब की कीमत 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।
स्वाट टीम को मंगलवार को सूचना मिली कि बरदह क्षेत्र के फतुही गांव निवासी तीरथ यादव के आबादी के बाहर बने मकान में अवैध शराब की फैक्ट्री चल रही है। शाम को स्वाट व बरदह पुलिस ने तीरथ यादव के मकान पर छापा मारा। दो लोग मौके से भाग निकले जबकि पांच लोगों को पकड़ लिया गया। इनमें तीरथ यादव, शीयलाल यादव, हितेश यादव, राधेश्याम यादव और सूरज पटेल शामिल हैं। मौके से शराब बनाने के उपकरणों के अलावा चार ड्रम में 800 लीटर स्प्रिट, 101 पेटी में 4850 शीशी तैयार शराब, खाली शीशी, विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन आदि बरामद हुए। जिस मकान में शराब की फैक्ट्री संचालित हो रही थी उसके चारों तरफ ऊंची चहारदीवारी है और आबादी से दूर है।
00
अवैध शराब कारोबारियों पर लगाम को लेकर जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत बरदह के फतुही गांव में अवैध शराब फैक्ट्री का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया है। पांच अवैध शराब कारोबारी पकड़े गए है तो वहीं लगभग 20 लाख का माल भी बरामद हुआ है। - पंकज कुमार पांडेय, एसपी सिटी