{"_id":"673e369a7a61f551060acb74","slug":"police-and-revenue-team-accused-of-measuring-land-without-consent-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-123609-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस और राजस्व टीम पर बिना सहमति जमीन मापी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस और राजस्व टीम पर बिना सहमति जमीन मापी कराने का आरोप
विज्ञापन
अहरौला। फूलपुर तहसील के तरकुलहा गांव में मंगलवार को पुलिस द्वारा राजस्व विभाग की टीम मापी करने के लिए पहुंची। इस दौरान दूसरे पक्ष ने पुलिस और राजस्व टीम पर जबरन जमीन माफी करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ तरकुलहा गांव में एक विवादित जमीन की मापी के लिए पहुंची। मौके पर मौजूद अन्य हिस्सेदारों ने मापी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि टीम ने बिना सहमति और हिस्सेदारों को भरोसे में लिए जमीन की मापी कराई। श्रृंगारी देवी, सुमन, शीला, चंद्रमोहन सहित अन्य हिस्सेदारों का आरोप है कि राजस्व और पुलिस टीम ने बैनामा कराने वाले डॉ. मनोज के प्रभाव में आकर उनकी मां के नाम कराई गई पांच विस्वा जमीन को मनमाने ढंग से कब्जाने में मदद की। विवादित जमीन का रकबा 32 विस्वा है, जिसमें 15 हिस्सेदार हैं। इनमें से केवल दो हिस्सेदारों ने बैनामा कराया है।
मापी के बाद दो बार रात में डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद बढ़ने से रोकने के लिए लोगों को चेतावनी दी। दो लोगों को थाने भी ले गई। जमीन की गलत मापी को लेकर हिस्सेदारों में आक्रोश है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत एसडीएम से करने और मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी की निगरानी में टीम बनाकर निष्पक्ष मापी कराने की मांग की है।