निजामाबाद। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद का ब्लैक पॉटरी उत्पाद फ्लावर पाट (फ्लावर पॉट, मिनीचर, डिनर सेट, गणेश प्रतिमा, आरोमा लैंप) शीर्ष उद्यमियों के डायनिंग हाल की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के दौरान स्टाल लगाकर हस्तशिल्प्प कलाकार निजामाबाद के दो उद्यमी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति और हस्तशिल्प कलाकार संजय यादव पहुंचे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में जहां एक जिला एक उत्पाद के तहत ब्लैक पॉटरी के स्टाल की प्रदर्शनी इन शिल्पकारों द्वारा लगाई गई है। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल विश्व प्रसिद्ध निजामाबाद का ब्लैक पॉटरी उत्पाद फ्लावर पाट के साथ-साथ 50 ब्लैक पॉटरी की कलाकृति विदेशी उद्यमियों को अपनी ओर खींच रही है। उद्यमी निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी को विशेष तौर पर देख रहे थे। लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में लगभग 85, 000 करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए आमंत्रित किया गया था। मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथियों को उपहार में देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई खास उपहारों की व्यवस्था की गई थी, जिसमें ब्लैक पॉटरी निजामाबाद की प्रमुख रूप से रखी गई है और उसका एक स्टाल लगाया गया है। कार्यक्रम में हर स्टालों पर प्रधानमंत्री की नजर गई। जब निजामाबाद की ब्लैक पॉटरी की बारी आई तो उन्होंने विश्व विख्यात ब्लैक पॉटरी की सराहना की और उद्यमियों को निवेश करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उद्यमियों द्वारा रखे स्टाल पर ब्लैक पॉटरी के मिट्टी के बर्तनों को विशेष रूप से देखा गया। उन्होंने उसे बनाने की कला को भी हस्तशिल्पियों से समझा।