Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Plumber's body found hanging from a noose, mourning in the family

Azamgarh News: प्लंबर का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार में मातम

Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Plumber's body found hanging from a noose, mourning in the family
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 5, गांधी नगर (गड़हिया) दलित बस्ती में बुधवार की रात प्लंबर मैकेनिक डब्लू राम ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक स्थानीय कस्बा निवासी डब्लू राम बुधवार की रात घर पर मौजूद थे। किसी बात से क्षुब्ध होकर डब्लू राम ने घर में चुल्ले के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को इसकी जानकारी हुई तो वह डब्लू को लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई। मृतक डब्लू राम पांच बच्चों का पिता था, जिसमें चार बेटियां और एक बेटा है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और आर्थिक रूप से कमजोर दलित परिवार से ताल्लुक रखता था। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed