{"_id":"5dcc44a68ebc3e5b60374d36","slug":"plant-in-mubarakpoor-dumping-ground-azamgarh-news-vns4941931101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारकपुर नपा के डंपिंग ग्राउंड में लगेगा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारकपुर नपा के डंपिंग ग्राउंड में लगेगा प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निकायों से निकलने वाले कूड़े को स्थायी निस्तारण की कवायद में शासन जुट गया है। इसके तहत नगर पालिका परिषद मुबारकपुर को डंपिंग ग्राउंड में प्लांट स्थापित करने के लिए तीन करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। शासन ने प्लांट स्थापित करने के लिए नपा प्रशासन से प्रस्ताव व कार्ययोजना मांगा है ताकि जल्द से जल्द प्लांट स्थापित कर कूड़े का स्थायी निस्तारण शुरू करा दिया जाए।
नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में प्रतिदिन 40 टन कूड़ा निकलता है जिसे नगर क्षेत्र से उठवा कर नपा प्रशासन अपने डंपिंग ग्राउंड पर डंप करा रहा है। डंपिंग ग्राउंड पर भी काफी मात्रा में कूड़े का ढेर लग चुका है। इसके स्थायी समाधान की कवायद नपा प्रशासन ने अपने स्तर से दो माह पूर्व शुरू किया था। नपा प्रशासन ने डंपिंग ग्राउंड पर प्लांट लगाने के लिए टेंडर निकाल कर प्राइवेट संस्थाओं को आमंत्रित भी किया था। इसके साथ ही प्लांट के माध्यम से गीले कूड़े से खाद व प्लास्टिक से गोलियां बनाने की रणनीति भी तय की गई थी। इस बीच शासन ने नपा को स्वयं का प्लांट स्थापित करने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करते हुए प्रस्ताव व कार्ययोजना मांगा है। ईओ नपा राजपति अविचल ने बताया कि जल्द ही शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर डंपिंग ग्राउंड का कार्य शुरू करा दिया जायेगा। लगने वाले प्लांट के माध्यम से नगर से निकलने वाले गीले कूड़े से जैविक खाद बनाया जायेगा और प्लास्टिक अलग कर उससे गोलियां बनेगी। कूड़े से अन्य प्रकार की निर्माण सामग्रियों को भी प्लांट के माध्यम से ही अलग किया जायेगा। अब तक नपा प्रशासन प्राइवेट संस्थाओं के माध्यम से प्लांट लगाने की योजना बना रही थी। अब शासन ही धनराशि उपलब्ध करा रहा है तो इससे बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है। प्लांट के स्थापित हो जाने के बाद शहर से निकलने वाले कूड़े से भी नगर पालिका की आमदनी बढ़ेगी।