फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   plane going from Agra to Lucknow reached Babatpur airport 255 passengers going to Sharjah were stopped due to being Corona positive in Varanasi

वाराणसी: आगरा से लखनऊ जा रहा विमान पहुंचा बाबतपुर एयरपोर्ट, कोरोना पॉजिटिव होने से शारजाह जाने वाले 255 विमान यात्री रोके गए

Thu, 03 Feb 2022 10:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Feb 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
plane going from Agra to Lucknow reached Babatpur airport 255 passengers going to Sharjah were stopped due to being Corona positive in Varanasi
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : AAI

आगरा से छह यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रहा इंडिगो का विमान गुरुवार को डाइवर्ट होकर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। मौसम साफ होने के बाद विमान लखनऊ एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर सका। वहीं, अब तक शारजाह जाने वाले 255 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जाने से रोका गया है।

विज्ञापन


आगरा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरकर इंडिगो विमान 6ई 7932 लखनऊ एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट होकर दोपहर 2.50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा जहां एटीएसी से अनुमति लेकर उसे उतारा गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर मौसम ठीक होने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट से शाम 4.40 बजे लखनऊ के लिए उड़ान भरा।

विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 255 विमान यात्रियों को यात्रा से रोका
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनवरी से अब तक शारजाह जाने वाले 255 विमान यात्रियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्हें हवाई यात्रा से रोका गया।

शाहजहां जाने वाले विमान यात्रियों के लिए निगेटिव रैपिड आरटीपीसीआर जांच अनिवार्य है, अगर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई जाती है तो विमान यात्री को यात्रा करने से रोक दिया जाता है। यात्रियों की सुरक्षा और संक्रमण की रोकथाम के लिए यह जांच अब टर्मिनल भवन के बाहर दोनों प्रस्थान द्वार के बीच में किया जाता है। स्पाइस हेल्थ मोबाइल जांच प्रयोगशाला इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि जनवरी से अब तक जांच रिपोर्ट के आधार पर लगभग 255 शारजाह जाने वाले विमान यात्रियों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed