{"_id":"693a74ab4447edd5840498a2","slug":"pickup-truck-carrying-devotees-returning-from-fair-overturned-injuring-several-people-in-azamgarh-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Accident: मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख- पुकार; कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Accident: मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख- पुकार; कई लोग घायल
Thu, 11 Dec 2025 01:07 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:07 PM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 24 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
हादसा सिकंदरपुर चौराहे के पास उस समय हुआ, जब पिकअप चालक ने अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने की कोशिश की। वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे महिला और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल 100 सैया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन