{"_id":"67c9ee378436b01fa4065394","slug":"physics-copies-were-being-written-outside-the-school-six-arrested-including-four-solvers-and-the-principal-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-128469-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: स्कूल के बाहर लिखी जा रही थी फिजिक्स की कॉपियां, चार सॉल्वर और प्रिंसिपल समेत छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: स्कूल के बाहर लिखी जा रही थी फिजिक्स की कॉपियां, चार सॉल्वर और प्रिंसिपल समेत छह गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। विशेष जांच दल (एसटीएफ) वाराणसी की टीम ने गंभीरपुर थाना क्षेत्र के पं. कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर ठेकमा में छापामारा। इस दौरान टीम ने स्कूल परिसर में भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) की कॉपियां लिखते हुए चार सॉल्वरों को पकड़ लिया। साथ ही प्रिंसिपल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि पांच आरोपी मौके से भाग गए। एसटीएफ देर रात तक थाने में आरोपियों से पूछताछ करती रही। माना जा रहा कि अभी कई और लोग कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।
जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इसके लिए 282 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बृहस्पतिवार को भी दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सात केंद्रों पर इंटरमीडिएट के संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला की परीक्षा थी। वहीं, दूसरी पाली में 282 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र व तर्क शास्त्र की परीक्षा हुई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर में स्थित पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने छापामारा। इस दौरान उत्तर पुस्तिका को परीक्षा केंद्र के बाहर लिखवाकर कर फिजिक्स में पास कराने का खेल मिला। टीम ने मौके पर सॉल्वर नवीत राय, राधेश्याम, शीतला तिवारी व निधि के साथ ही केंद्र संचालक धर्मलेश सरोज और प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी पांच आरोपी फरार चल रहे जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। देर रात तक एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों से पूछताछ करती रही।
पं. कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुड़हर में भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान कॉपियां लिखी जा रही थीं। इस मामले में एसटीएफ व गंभीरपुर थाने की पुलिस ने चार सॉल्वर, केंद्र व्यवस्थापक और प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे पांच आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी हुई है। आरोपियों से पूछताछ कर रही है।- हेमराम मीणा, एसएसपी, आजमगढ़।