फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Physically abused under the pretext of marriage, forced abortion

Azamgarh News: शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, कराया गर्भपात

Mon, 16 Feb 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Physically abused under the pretext of marriage, forced abortion
अतरौलिया। शादी का झांसा देकर दूसरे धर्म के अहिरौला निवासी शादाब पर शारीरिक शोषण व गर्भपात करने का आरोप है। पीड़िता ने बताया कि एक बार वह गर्भपात करा चुका है। वर्तमान में गर्भवती होेने पर फिर गर्भपात का दबाव बना रहा था। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर युवक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दूसरे धर्म के शादाब पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। बताया है कि युवक ने विवाह का वादा कर कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब सगाई कहीं और कर ली है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि वह पिछले लगभग छह वर्षों से युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब युवक ने शादी से इनकार कर दिया है और परिवार वालों ने उसकी सगाई दूसरी जगह तय कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह इस समय दो माह की गर्भवती है। उसने युवक पर पहले भी जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने और दोबारा दबाव बनाने का बड़ा आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed