आजमगढ़। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन मांगों को लेकर काफी दिनों से आंदोलित है। बुधवार को जिला व महिला अस्पताल के फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जिला अस्पताल गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की गई।
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी समेत अन्य सभी सरकारी अस्पतालों पर तैनात फार्मेसिस्ट काफी दिनों से आंदोलित है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को फार्मेसिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान जिला अस्पताल में सभी फार्मेसिस्ट एकजुट हुए और नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के अगले कदम का इंतजार है। प्रांतीय नेतृत्व का निर्देश हुआ तो पूर्ण कार्य बहिष्कार भी किया जा सकता है। इस अवसर पर ऋषिदेव मौर्य, रामानंद यादव, अनिल चौधरी, रामप्रसाद यादव, रणविजय सिंह, सुनील, रामप्रकाश सिंह, मुसाफिर यादव, रामअवध यादव, महेंद्र यादव, नौशाद अहमद, राजमणि, बीके चतुर्वेदी, अजय पांडेय आदि फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।