फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People showered flowers and applauded policemen In Azamgarh

आजमगढ़ में लोगों ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल और बजाईं तालियां

Fri, 17 Apr 2020 06:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
People showered flowers and applauded policemen In Azamgarh
आजमगढ़ के आराजीबाग में पुलिस पर फूलों की बारिश करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में जहां हर कोई घरों में है, वहीं दिन-रात की परवाह किए बिना पुलिसकर्मी शहर की व्यवस्था संभालने के लिए मुस्तैद हैं। कभी लाठियां बरसाने वाले हाथ आज निवाला लेकर लोगों के सामने खड़े हैं। कभी किसी के घर जा कर दवाई पहुंचा रहे हैं तो किसी को अस्पताल। यही कारण है कि समाज का हर तबका आज इनके सम्मान में नतमस्तक है।

विज्ञापन


शहर से गांव तक इनके सम्मान में लोग फूल बरसा रहे हैं। खड़े होकर तालियां बजा रहे हैं। आजमगढ़ में शुक्रवार को हाथ में माइक लिए नगर कोतवाल केके गुप्ता और ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी लोगों को घरों में रहने की सलाह देते हुए गाने के माध्यम से कोरोना के प्रति जागरूक किया। टीम आराजीबाग मुहल्ले में पहुंची तो लोगों ने जगह-जगह उन पर फूलों की बारिश की।
विज्ञापन


उनके सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाई और उनकी अपील का पालन करने का भरोसा दिया। अहरौला में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रानू प्रसाद राना, किसान मोर्चा के मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला मंत्री दिलीप सिंह, माहुल मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, राजन गुप्ता, अजय श्रीवास्तव आदि ने थाने में जा कर पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके सम्मान में तालियां बजाईं और अंगवस्त्रम भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तानगंज में किसान मजदूर महिला शिल्प कला केन्द्र तेरहीं के प्रबंधक सत्यदेव यादव ने पुष्प एवं मास्क, सैनिटाइजर, फिनायल, साबुन दे कर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया के नेतृत्व में लोगों ने छतों से पुलिस वालों पर फूलों की बारिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed