{"_id":"64aab95e81477b9d1506e095","slug":"people-of-two-communities-clash-in-azamgarh-after-pickup-hit-kanwariy-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: पिकअप ने कांवरिया को मारी टक्कर, दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: पिकअप ने कांवरिया को मारी टक्कर, दो समुदाय के लोग हुए आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Sun, 09 Jul 2023 07:12 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 09 Jul 2023 07:12 PM IST
सार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर एक कांवरिया को मुर्गी लदे पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप चालक और घायल कांवरिया में कहासुनी होने लगी।
देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था वहां पहुंच गया।
विज्ञापन
आजमगढ़ के फरिहां चौकी पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर एक कांवरिया को मुर्गी लदे पिकअप ने टक्कर मार दी। पिकअप चालक और घायल कांवरिया में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था वहां पहुंच गया। पिकअप चालक के समर्थन में भी लोग जुट गए। दोनों पक्ष में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरातफरी की स्थिति हो गई।
विज्ञापन
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों कई लोगों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष निजामाबाद राजेंद्र प्रसाद सिंह ने दोनों पक्ष को फरिहां चौकी पर बैठाकर समझाया-बुझाया। दोनों पक्ष की सहमति बनने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ के धाम में आज रात से लगेगी भक्तों की कतार, कल सुगम और वीआईपी दर्शन पर रोक
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार फरिहां चौक पर स्थित शिवमंदिर पर पूजा अर्चन करने के लिए कांवरियों का एक जत्था रूका हुआ था। कांवरियों की बाइक मंदिर के दक्षिणी द्वार पर खड़ी थी। सरायमीर की तरफ से तेज गति से आ रहे मुर्गी लदे पिकअप ने कांवरिया सहित बाइक को टक्कर को टक्कर मार दी। जिसके बाद हंगामा हो गया।