फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   People angry with the murder of the youth broke the shop of the accused

युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने तोड़ी आरोपियों की दुकान

Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
People angry with the murder of the youth broke the shop of the accused
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार में दिलीप की हत्या के बाद पूरे बाजार में आक्रोश व्याप्त हो गया। संदिग्ध हत्यारोपियों की मिठाई की चार दुकानों में परिजनों व ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया तो वहीं पुलिस ने आरोपियों के आवास पहुंच कर दरवाजा तोड़ कर उनकी तलाश की। लोगों के गुस्से को देखते हुए आरोपी के परिवार की महिलाओं व बच्चों को थाने ले जाकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन

गोसाईगंज बाजार में दिलीप की हत्या से आनन-फानन में पूरा बाजार बंद हो गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के परिवार की बाजार में स्थित मिठाई की चार दुकानों पर जम कर तोड़फोड़ किया और दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह आरोपियो के घर पहुंचे कर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर दरवाजा नहीं खुला। अंदर परिवार की महिलाएं व बच्चे मौजूद थे। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने घर का दरवाजा तोड़कर महिलाओं व बच्चों को बाहर निकाल कर सुरक्षित थाने पर भेजा। इसके बाद घर में घुस कर हत्यारोपियों की भी तलाश की। गोसाईगंज बाजार व सोठौली गोपलपुर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन

मृतक भी एक हत्याकांड में जा चुका था जेल
लालगंज। मृतक दिलीप की हत्या में जिन लोगों का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। उस परिवार के एक सदस्य अशोक उर्फ पप्पू गिरी की चार-पांच साल पूर्व हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में मृतक दिलीप भी आरोपी था और जेल में बंद था। दो साल पूर्व ही वह जेल से छूट कर वापस आया था। दिलीप की हत्या के पीछे भी इसी रंजिश को मुख्य कारण पुलिस बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed