फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Payment of 450 panchayats stopped on incomplete construction of panchayat buildings

पंचायत भवनों के अधूरे निर्माण पर 450 पंचायतों का रोका भुगतान

Fri, 03 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Payment of 450 panchayats stopped on incomplete construction of panchayat buildings
ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणों को उनकी पंचायत में ही सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या करवाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी करीब 450 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण अधूरा होने पर एक जून से सभी तरह का भुगतान रोक दिया गया है। आदेश दिया गया है कि एक जून से पंचायत भवन से भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सभी ग्राम पंचायतों को स्मार्ट बनाने की बात कही गई है और इसे पूरा करने के लिए गांव-गांव में पंचायत भवन बनाकर इसे हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा जो जोड़ने को कहा गया है। ताकि ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक व जिले की दौड़ न लगानी पड़े और उन्हें उनकी पंचायत में ही सारी सुविधाएं मिल जाएं। पंचायत भवन के संचालन के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति कर सभी प्रधानों को पंचायत भवन में कार्यालय संबंधी आवश्यक सामान लगवाने को कहा गया था। जिसमें कुर्सी, मेज, पंखा, इनवर्टर, अलमारी, कंप्यूटर आदि शामिल है। वहीं सभी पंचायतों को हाई स्पीड इंटरनेट से जोड़ने का आदेश भी शासन की ओर से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से पंचायत भवन में ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी व इसका लाभ देने, आय, जाति, निवास आदि के लिए पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है और इन्हें प्रति माह पारिश्रमिक भी दिया जा रहा है। लेकिन शासन के इतने प्रयासों के बाद भी शासन की ग्रामीण कल्याण की यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। जिसको देखते हुए शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है और अधूरे पंचायत भवन वाली ग्राम पंचायतों के सभी वित्तीय अधिकार छीन लिए हैं। अधूरे पंचायत भवन वाले ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव अब ग्राम पंचायत के किसी भी कार्य के लिए भुगतान नहीं कर सकते हैं। सभी तरह के भुगतान केवल पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर से अनिवार्य कर दिया है। साथ ही पंचायत भवन के अतिरिक्त साइबर कैफे या सीएचसी के माध्यम से भुगतान होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर मिनी सचिवालयों पर
कुल ग्राम पंचायत 1858
कुल निर्मित सचिवालय 1359
पूर्व में निर्मित हो चुके सचिवालय 919
पूर्ण हो चुके नवनिर्मित सचिवालय 440
पूर्ण रूप से स्थापित हो चुके सचिवालय 731
निर्माणाधीन सचिवालय 450
शासन की से एक जून से पंचायत भवन से भुगतान करने का आदेश दिया गया है। सभी ग्राम पंचायतों को पत्र द्वारा इसकी जानकारी दी जा चुकी है। एक जून के बाद अगर जिले की किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा पंचायत भवन में लगे कंप्यूटर के आईपी एड्रेस के अलावा लैपटॉप, साइबर कैफे, सीएचसी आदि के माध्यम से भुगतान किया जाता है, तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जाएगा और ऐसा करने वाली ग्राम पंचायत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
लालजी दुबे, डीपीआरओ, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed