फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pay electricity bill through ATM, Debit card

एटीएम, डेबिट कार्ड से जमा करें बिजली बिल

Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pay electricity bill through ATM, Debit card
आजमगढ़। बिजली उपभोक्ता अब एटीएम कार्ड से अपने बिजली के बिल जमा कर सकेेंगे। विभाग ने यह सुविधा शहर के छह जमा काउंटरों पर दी है। प्लान सफल रहा तो इसे जिले भर में लागू किया जाएगा। उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूली के लिए विभाग कई तरीके अपना रहा है। कुछ उपभोक्ता तो विभाग की सख्ती के बाद बिल जमा कर रहे हैं। अधिक से अधिक बिजली बिल जमा हो इसके लिए विभाग ने शहर क्षेत्र के छह बिजली बिल काउंटरों पुरानी कोतवाली, बदरका, पॉलिटेक्निक, पुराना पावर हाउस, सिधारी हाइडिल व जाफरपुर में ई पॉश मशीन उपलब्ध करा दी है। प्रथम डिवीजन शहर के अंतर्गत आने वाले लगभग 60 हजार उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकेंगे। उन्हें बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटरों पर कैश नहीं ले जाना पड़ेगा। डेबिट व एटीएम कार्ड के जरिए काउंटर पर बिल जमा की जा सकेगी। अगर इस माध्यम से ज्यादा उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में रुचि लेते हैं तो यह व्यवस्था पूरे जनपद में लागू की जाएगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड स्कैन कर बिल जमा करने की भी सुविधा दी गई है। अधिशासी अभियंता प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अभी शहर में छह जमा काउंटरों पर यह सुविधा दी गई है। अगर उपभोक्ताओें की इसमें रुचि दिखी तो व्यवस्था को जिले में लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed