फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Patrolling foot, tips given to subordinates in Kotwali

पैदल गश्त लगाया, कोतवाली में मातहतों को दिए टिप्स

Sat, 02 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Patrolling foot, tips given to subordinates in Kotwali
मुकेरीगंज में रूटमार्च में शामिल डीआईजी सुबाष चंद्र दूबे और एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रमजान और कोरोना महामारी को लेकर हुए लाकडाउन में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से शनिवार को डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने फोर्स और आरएएफ के जवानों के साथ शहर में पैदल गश्त किया। इसके बाद कोतवाली परिसर में बैठक करके मातहतों को आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद लोगों को डीआईजी ने बताया की क्या-क्या सावधानी बरती जाए, किस प्रकार से लोगों से बातचीत की जाए। डीआईजी ने कहा की लाकडाउन का पूरी तरह से पालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के साथ ही लोगों से अपने अपने घरों में बने रहने, अनावश्यक बाहर न घूमने, मास्क, ग्लव्स, साबुन व सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग अर्थात एक दूसरे से कम से कम एक मीटर का फासला बनाये रखने की अपील आम जनमानस से की गई। पैदल गश्त के दौरान पुलिस फोर्स के साथ डीआईजी मोहल्ला पहाड़पुर, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी, जमातुरसाद मस्जिद, कोट , दलालघाट ,काली चौरा, एलवल, बड़ादेव मंदिर तिराहा होते हुए कोतवाली थाने तक किया गया। इस अवसर पर एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपीसिटी पंकज पांडेय, सीओसिटी इलामारन, शहर कोतवाल के के गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मातहतों संग एसपी ग्रामीण ने किया पैदल गश्त
अहरौला। शुक्रवार देर शाम एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह अहरौला थाने पर पहुंचे। उन्होंने थाने के बैरकों का निरीक्षण किया। साफ सफाई आदि पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। इसके बाद मातहतों के साथ अहरौला बाजार का पैदल भ्रमण किया। भारी फोर्स के साथ लगभग 3 घंटे अहरौला के बाजार से 2 किलोमीटर के इर्द-गिर्द में स्थित बाजार और कस्बों में पहुंच कर हालात का जायजा लिया और थानाध्यक्ष अहरौला से विशेष सावधानी और सड़क पर लॉकडाउन का पालन दुकानों पर भीड़ भाड़ ना लगना दुकानों का समय से खोलना और समय से बंद होना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आदि के निर्देश दिया। इस दौरान सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक अहरौला संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed