फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Passengers are not quenching their thirst at the bus stand

Azamgarh News: बस स्टैंड पर यात्रियों की नहीं बुझ रही प्यास

Fri, 24 Mar 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not quenching their thirst at the bus stand
बेहतर यात्री सुविधाओं का दावा करने वाले आजमगढ़ बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने के लिए पानी तक मयस्सर नहीं है। जो टोटियां लगी हैं वह भी गर्म पानी उगल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को 20 रुपये खर्च कर बोतलबंद पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। करोड़ों रुपये खर्च कर आजमगढ़ बस स्टैंड का निर्माण कराया गया है। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। यहां से प्रतिदिन करीब दस हजार यात्री सफर करते हैं। विभाग को राजस्व की भी प्राप्ति अच्छी होती है। बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधा देने में विभाग के दावे फेल हैं। गर्मी का मौसम आ गया है लेकिन यात्रियों की प्यास बुझाने में विभाग सफल नहीं हो पा रहा है। यहां पानी पीने के लिए रोडवेज के पश्चिम दिशा में सप्लाई का पानी आता है। इसके लिए टोटी भी लगाई गई है। वहीं पूर्वी तरफ सीढ़ी के नीचे ऐसे स्थान पर आरओ लगाया गया है कि लोगों की नजर उस तरफ पड़ती ही नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में बोतलबंद पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।रोडवेज यात्रियों को एक रुपये में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की पहल फ्लाप हो गई। पिछले कई महीनों से बंद पड़ी वाटर एटीएम मशीनें अब शोपीस बन कर रह गई हैं। जबकि लाखों रुपये खर्च करके इन्हें लगाया गया था ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। लेकिन विभाग इसकी सुध तक नहीं ले रहा है। एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि पानी की व्यवस्था की गई है। हालांकि वाटर कूलर सीढ़ी के नीचे होने के कारण लोगों की नजर नहीं पड़ रही है। इसके लिए संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को पानी के लिए टकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed