फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panic in Sumerpur village due to the death of 12 people

12 लोगों की मौत से सुमेरपुर गांव में है दहशत

Tue, 01 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Panic in Sumerpur village due to the death of 12 people
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के विकास खंड कोयलसा के कौड़िया सुमेरपुर गांव में पंचायत चुनाव के बाद से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हुई मौतों से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव में अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गांव में लोगों की जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोयलसा विकास खंड के कौड़िया सुमेरपुर गांव की आबादी 6000 के लगभग है। जिसमें 3215 मतदाता हैं। पंचायत चुनाव के समय से अब तक गांव में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें कुछ लोगों की मौत का कारण पुरानी बीमारी हैैै तो कुछ लोगों के मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। गांव में बुखार से मरने वालों में वंशी (70), तूफानी (50), बसंता (42), रोशन (56), भरत (70), कवल पत्ती (65) शामिल हैं। वही सड़क दुर्घटना व रोग से मरने वालों में कवलभान (55), धर्मराज (32) आदि शामिल हैं। लगातार हुई मौतों से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में लोग डरे हुए हैं। लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं। लोग किसी से भी मिलने नहीं जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभी भी गांव में लोगों की जांच पड़ताल नहीं की गई है।
विज्ञापन

गांव में हुई लोगों की मौत का कारण पता कर पाना मुश्किल है। कुछ लोगों की मौत शुगर, ब्लडप्रेशर और हार्ट अटैक से हुई। जबकि कुछ लोगों की मौत अकस्मात हुई है, जिनका इलाज भी नहीं हो पाया। कभी-कभी एक ही दिन में दो से तीन लोगों की मौत हुई हैं। वैसे अब स्थिति ठीक है क्योंकि एक सप्ताह से किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है। हमारे द्वारा गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणविजय राजभर, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed