फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Outpost in-charge suspended, case against five

Azamgarh News: चौकी प्रभारी निलंबित, पांच के खिलाफ मुकदमा

Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge suspended, case against five
रौनापार थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरा लख्मी रोहुवार गांव के पास सोमवार को दिन में महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी महुला को निलंबित कर दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

लख्मी रोहुवार पांडेय का पुरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से भूमि विवाद चल रहा था। चार-पांच दिन पूर्व भी विवाद हुआ था और मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-पांच लोगों का 151 में चालान कर दिया था। इसके बाद सोमवार को दिन में एक पक्ष की शीला अपने पति अभिमन्यु के साथ लाटघाट बाजार से घर जा रही थी। रास्ते में रोक कर विपक्षियों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति तो सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिर गया, जिससे वह बच गया लेकिन शीला के पेट, सिर व पैर में कई जगहों पर हमलावरों ने वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में अभिमन्यु की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नामजद किए गए लोगों में स्वामीनाथ, अतुल, विपुल, विवेक व मुस्कान शामिल है। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने तीन टीम लगाया है।
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी हुई कार्रवाई
आजमगढ़। महिला की सरेराह धारदार हथियार से हमला कर हत्या के मामले में निश्चित तौर से पुलिस की लापरवाही की बात सामने आई थी। एसपी ने इसकी जांच सीओ सगड़ी से कराया। सीओ सगड़ी की रिपोर्ट में चौकी प्रभारी महुला की लापरवाही सामने मिली। जिस पर एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को दिन में चौकी प्रभारी महुला को निलंबित करते हुए विभागीय जांच की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबादी की जमीन के विवाद को लेकर महिला की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर दी गई है। सीओ की जांच में चौकी प्रभारी महुला के लापरवाही की बात सामने आई है, जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
अनुराग आर्य, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed