फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Out of 266 people, 142 have eye problems, 10 have cataract

Azamgarh News: 266 लोगों में से 142 को आंखों की समस्या, 10 में मोतियाबिंद

Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Out of 266 people, 142 have eye problems, 10 have cataract
आजमगढ़। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और चालकों की दृष्टि क्षमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में पांच दिवसीय स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 266 वाहन चालकों, परिचालकों व अन्य व्यक्तियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

एआरटीओ (प्रवर्तन) अतुल कुमार यादव ने बताया कि शिविर में परीक्षण के दौरान 142 लोगों की आंखों में रोशनी की कमी पाई गई, जिन्हें चश्मा पहनने की सलाह दी गई और निशुल्क चश्मा एवं दवाएं भी प्रदान की गईं। साथ ही 30 लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) और 10 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें ऑपरेशन व विशेष उपचार की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक, निगम एवं स्कूल वाहनों के चालकों व परिचालकों के लिए लगाया गया था, जिसमें न केवल स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, बल्कि यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। राहगीरों व यात्रियों को बताया गया कि सड़क पार करते समय हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करें, वहीं वाहन चालकों को संकेतकों का पालन करने की अपील की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अतुल कुमार यादव ने बताया कि परिवहन विभाग का यह प्रयास सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed