फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposition pretending to be farmers' interest: Girish

किसानों के हित का ढोंग रच रहा विपक्ष : गिरीश

Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Opposition pretending to be farmers' interest: Girish
नेहरू हाल में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को स्मृति चिंह भे? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाजपा की ओर से बुधवार को किसान सम्मेलन नेहरू हाल में हुआ। जिसकी अध्यक्षता सुरेन्द्र सिंह ने की। जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह और लालगंज ऋषिकांत राय के साथ जिला पदाधिकारी और किसान सम्मेलन में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश यादव रहे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया। ऐसे लोग किसानों के हित में होने का ढोंग रचा रहे हैं।
विज्ञापन

गिरीश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्र सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मृदा परीक्षण, फसल बीमा, नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को समस्याओं से मुक्ति दिलाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में बीएसपी सरकार में 21 चीनी मिलों को बेच दिया गया था। तब सपा ने कहा था हम इन चीनी मिलों को वापस लाएंगे। सपा की प्रदेश में सरकार पांच साल रहने के बाद भी किसानों के हित का एक कार्य नहीं किया। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनते ही पहला कदम लघु व सीमांत किसानों का एक लाख का कृषि ऋण माफ किया गया। न सिर्फ बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू किया गया बल्कि नई चीनी मिलें स्थापित की गईं। गन्ना किसानों का बकाए का भुगतान किया गया। धान व गेहूं क्रय केंद्र से पहले से ज्यादा खरीद की गई। किसानों को उनका भुगतान किया गया। कुछ लोग किसानों को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। किसानों को अपनी फसल कहीं भी बेच सकने की आजादी मिली है। इस मौके पर सहजानंद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, धनश्याम पटेल, अरविन्द जायसवाल, मंजू सरोज, जयनाथ सिंह, देवेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, राधेश्याम सिंह गुड्डू, विनय राय, नवनीत राय, दयाशंकर राय, श्रीकृष्ण पाल, कन्हैया निषाद, विनोद उपाध्याय, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000
राज्यमंत्री का किया स्वागत
आजमगढ़। राज्यमंत्री गिरीश यादव का डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा के नेतृत्व में गम्भीरपुर बाजार में स्वागत किया गया। राज्यमंत्री जौनपुर से आजमगढ़ नेहरू हाल में किसान सम्मेलन में भाग लेने जा रहे थे। गंभीरपुर में भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, विजय प्रकाश मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव, अवधेश चौहान, पिंटू यादव, संजय गुप्ता, कल्पनाथ यादव, धर्मेंद्र तिवारी, अनु यादव, इंद्रेश राय, शशिकांत उपाध्याय, सुनील पांडे आगिद ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed