फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Opposed the fake proposal of Consolidation Department

Azamgarh News: चकबंदी विभाग के फर्जी प्रस्ताव का किया विरोध

Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Opposed the fake proposal of Consolidation Department
आजमगढ़। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टेल्हुआ चकवली गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग और भू-माफियाओं की मिलीभगत के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर फर्जी प्रस्ताव पर हुए चकबंदी आदेश की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के केदार यादव ने चकबंदी के लिए फर्जी प्रार्थना पत्र देकर, बिना ग्रामीणों की सहमति या बैठक के एकतरफा आख्या तैयार कराई। इससे धारा चार का प्रकाशन हो गया, जबकि ग्रामीण धारा 6 की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी प्रदर्शन के बाद चकबंदी अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी झूठे वादों के साथ उन्हें भटकाते रहे और अब जबरन सर्वे का दबाव बना रहे हैं। टेल्हुआ में 1992 में चकबंदी हो चुकी थी। 2018 में शासन ने धारा 6(2) की विज्ञप्ति जारी कर गांव को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद भू-माफियाओं ने अधिकारियों से साठगांठ कर फर्जी प्रस्ताव बनवाया। ग्रामीणों ने पूर्व में भी प्रदर्शन किया, लेकिन सहायक चकबंदी अधिकारी संजय दुबे ने मनमानी आख्या भेजकर मामले को उलझाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी, लेकिन उन्हें आशंका है कि भू-माफियाओं के दबाव में मामला दब न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed