फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Operator accused of fraud of four lakhs

Azamgarh News: संचालक पर चार लाख की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Operator accused of fraud of four lakhs
समूह संचालित करने वाली महिलाओं ने रविवार को अहरौला थाने में संचालक पर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। कहा कि संचालक ने धोखे से दस्तखत कराकर रुपयों की हेराफेरी की है। थाना क्षेत्र के बनरहिया फत्तेपुर गांव निवासिनी समूह की महिला जनक दुलारी, इंद्रकला, मनोरमा, रंगीता, पुष्पा, सुमन, सुदामा, जगमत्ति, फूला का आरोप है कि समूह संचालन करने वाले गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें बैंक ना ले जाकर घर पर ही पैसा निकालने वाली पर्ची पर हस्ताक्षर करा लिए। कुल नौ महिलाओं के खाते से चार लाख रुपये निकाले गए हैं। जानकारी समूह की महिलाओं को तब हो पाई जब शाखा से समूह की महिलाओं को बैंक से पैसे की वसूली की सूचना आई। समूह का संचालन अंबेडकरनगर के जलालपुर स्थित उत्कर्ष बैंक द्वारा किया जाता है। जानकारी करने पर पता चला कि उनके खातों से पैसा निकाला गया है। महिलाओं ने थाने पहुंच कर कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed