फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   one man died another injured in two auto collided in azamgarh

आजमगढ़: दो ऑटो की जोरदार टक्कर, एक बुजुर्ग की मौत, दूसरे का टूटा पैर

Sat, 22 May 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 04:18 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे पर एक ऑटो दूसरे ऑटो से टकरा गया था, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई थी।

विज्ञापन
one man died another injured in two auto collided in azamgarh
demo pic

विस्तार

आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे पर शनिवार को दिन में सड़क किनारे खड़े ऑटो में दूसरे ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरे ऑटो में आगे की सीट पर चालक के साथ बैठे दो यात्री घायल हो गए। जब तक दोनों के इलाज की व्यवस्था होती, तब तक गंभीर रूप से घायल वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे व्यक्ति का पैर टूट गया था, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


महराजगंज कस्बा निवासी भैरो प्रसाद गुप्ता(62) पुत्र स्व. त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता शनिवार को अपने बेटी के घर कंधरापुर जाने के लिए घर से निकले। महराजगंज कस्बे से वो ऑटो पर सवार हुए। ऑटो कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार में पहुंचा था कि तिराहे पर पहले से खड़े एक अन्य ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


भैरो प्रसाद ऑटो में अगली सीट पर चालक के साथ ही बैठे थे। जिसके चलते हादसे में वो और एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। भैरो प्रसाद को गंभीर चोट आई थी। जब तक दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था होती तब तक भैरो प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। उसका पैर टूट गया था। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। काफी प्रयास के बाद उनकी पहचान कर पाने में पुलिस सफल हो सकी। परिजनों के थाने पर पहुंचने पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed