फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One died in Corona infection in Azamgarh, 47 new positives found

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 47 नये पॉजिटिव मिले

Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
One died in Corona infection in Azamgarh, 47 new positives found
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को जहां एस बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं, 47 नये संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 35 नये कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जनपद में अभी तक कुल 3546 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 2932 स्वस्थ हो चुके हैं। मंगलवार को 91 मरीज स्वस्थ भी घोषित किए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 557 पहुंच गई है। दूसरे जनपदों के पांच मरीजों को उन जिलों में ट्रांसफर किया गया है। रिकवरी दर 82 फीसद के आसपास है। अब तक 74 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में जाजपुर में एक, जमालपुर में एक, जिगर सोमाडी में एक, शहर के हरवंशपुर में एक, राहुलनगर मड़या में एक, मुकेरीगंज में दो, शिवाजीनगर कालोनी में दो, सर्फुद्दीनपुर में एक, पल्हनी में एक, देवखरी में एक, अजमतगढ़ में एक, अतरौलिया के मघईपट्टी में एक, मलपार बेनूपुर में एक, सठियांव के सीहीं में एक, असोना में एक, बीरपुर में एक, मार्टीनगंज के कुशवा दीदारगंज में एक, जहानागंज के कोल्हूखोर में तीन, थाने में एक महिला सिपाही, मिर्जापुर के शाह खुदातपुर में एक, बिलरियागंज के अंजानशहीद में एक, मेंहनगर के हटवा खालसा में एक, विजयीपुर में एक, कोटा तितिरा में एक, जिगनी पल्हना में एक, मोहम्मदपुर के बिशहम में एक, ताहिरपुर हरैया में सात, लालगंज के फखरुद्दीनपुर में तीन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से एक और मौत
आजमगढ़। जनपद में मंगलवा को कोरोना संक्रमण से मेडिकल कालेज में एक मौत हुई है। हरैया ब्लाक के जाजपुर निवासी 60 बुजुर्ग में सोमवार को जिला अस्पताल में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। सांस लेने में समस्या होने पर शाम को उनको राजकीय मेडिकल कालेज कएवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था। राजकीय मेडिकल कालेज एवं सुपर फैसिलिटि अस्पताल के कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. गदीपक पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 74 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed