फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One arrested with a forged note of 6700

67 सौ जाली नोट के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
One arrested with a forged note of 6700
जीयनपुर थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने के विरोध में उपकरणों के साथ गिरफ्तार युवक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चुनुगपार मोड़ के पास से 67 सौ रुपये की जाली नोट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर फर्जी नोट बनाने के उपयोग में लाए जाने वाला एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, चार्जर, बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस, कागज आदि बरामद किया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर फरार मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सलीम अहमद पुत्र मो. आजम बिलरियागंज थाने के जैराजपुर गांव का है। एसपी ने बताया कि कोतवाल जीयनपुर विमलेश मौर्य, दरोगा माखन सिंह के साथ शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर चुनुगपार मोड़ से सलीम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 67 सौ रुपये की जाली नोट बरामद हुई। बरामद हुए रुपयों में पांच सौ की एक नोट, दो सौ रुपये की आठ नोट, सौ रुपये की 44 नोट और 50 रुपये की चार नोट है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर नकली नोट बनाने के उपयोग में लाए जाने वाले उपकरण लैपटॉप, प्रिंटर, बायोमैट्रिक प्रिंट डिवाइस, पेपर आदि बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि इस तरह की नोट उसका एक साथी बनाता है। उसी ने इन नोटों को बाजार में चलाने को दिया था। पुलिस ने जांच की गई तो पता चला कि नोटों का सीरियल नंबर एक ही है। यह लोग असली नोट को स्कैन कर उसका कलर प्रिंटर से प्रिंट कर नकली नोट बना लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed