फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One arrested in fraud

कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested in fraud
आजमगढ़। निजामाबाद थाने की पुलिस बुधवार को फरिहां बाजार के पास से लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के छह एटीएम, 3230 रुपये, दो मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश रामविलास राजभर पुत्र संतलाल दीदारगंज थाने के सुरहन गांव का निवासी है। वह लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी के मुताबिक फरिहां गांव निवासी हकीमुद्दीन का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाज उसके खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिया। तभी से वह बदमाश की तलाश में जुटा था। बुधवार को रामविलास पुन: नए शिकार की तलाश में फरिहां पहुंचा। इस दौरान हकीमुद्दीन उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 3230 रुपये, लोगों को धोखा देकर बदला गया विभिन्न बैंक का छह एटीएम कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि रामविलास का चालान कर दिया गया। उससे हुई पूछताछ के दौरान गिरोह के कई सदस्यों के नाम और पते की जानकारी हुई है। उन सभी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed