फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One accused involved in coal trader murder case arrested in encounter

Azamgarh News: गल्ला कारोबारी हत्याकांड में शामिल एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
One accused involved in coal trader murder case arrested in encounter
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम गाजीपुर जनपद के गल्ला कारोबारी की गोली मारकर हत्या के आरोपी संग शनिवार की रात लगभग 8.30 बजे पुलिस की मुठभेड़ हो गई। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र लाल ने बताया कि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना मार्ग पर शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई है। उक्त बदमाश की पहचान रामकिशुन यादव पुत्र रामजी यादव निवासी रामपुर जमीन पाल्हन के रूप में की गई है। यह बदमाश मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई व्यवसाई की हत्या के मामले में वांछित था। इसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल व एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि कल 13 अक्टूबर को गाजीपुर जिले के सादात थाना क्षेत्र के बरेहता निवासी पिंटू जायसवाल (38) की मेहनाजपुर की ओर से देर शाम बाइक से घर लौटते समय रास्ते में लालमऊ वन के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पहुंचे पिंटू के छोटे भाई अखिलेश जायसवाल ने बताया कि भैया ने मेहनाजपुर क्षेत्र के रामपुर जमीन पाल्हन में कुछ वर्ष पूर्व जमीन का बैनामा लिया था। इस जमीन पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिंटू की हत्या की गई है। वहीं इस मामले में वांछित चल रहे योगेश और रामकिशुन द्वारा रामपुर जमीन पाल्हन गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर भवन का निर्माण कराया गया था। जिसे शनिवार को दिन में ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed