फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Once combustion Lanka Gunje Jaykare of Bajrang Bali

लंका दहन होते ही गूंजे बजरंग बली के जयकारे

Thu, 05 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Once combustion Lanka Gunje Jaykare of Bajrang Bali
फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में मंगलवार की रात सीता हरण और मेजवां की रामलीला में लंका दहन  का मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा लंका दहन करते ही पूरा क्षेत्र बजरंग बली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


शाहजेरपुर में शिवसेवा समिति के सहयोग से चल रही रामलीला में नाक काटे जाने के बाद सूपर्णखा अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है। घटनाक्रम सुनने के बाद रावण आग-बबूला हो जाता है।
विज्ञापन


 रावण साधु का वेष धारण कर कुटी पर पहुंचता है और सीता का हरण कर ले जाता है। इस दौरान रावण और जटायू का युद्ध होता है। लेकिन रावण जटायू को घायल कर सीता जी को लंका लेकर जला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजवां संवाददाता के अनुसार, गांव में चल रही रामलीला मंचन में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। मंच पर मेघनाथ हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाता है।


इस दौरान रावण हनुमान जी की पूछ में आग लगाने का आदेश देता है। में राक्षसों द्वारा आग लगाते ही हनुमान जी हवा में उड़ जाते हैं, और रावण की सोने की लंका में आग लगा देते हैं।


लंका दहन होते ही लोगों ने जय बजरंग बली के जयकारे से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्यारे प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed