{"_id":"db8ab7a7f589ae0bae5dc0d4995b9227","slug":"once-combustion-lanka-gunje-jaykare-of-bajrang-bali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंका दहन होते ही गूंजे बजरंग बली के जयकारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंका दहन होते ही गूंजे बजरंग बली के जयकारे
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर तहसील क्षेत्र के शाहजेरपुर गांव में मंगलवार की रात सीता हरण और मेजवां की रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया। हनुमान जी द्वारा लंका दहन करते ही पूरा क्षेत्र बजरंग बली के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
शाहजेरपुर में शिवसेवा समिति के सहयोग से चल रही रामलीला में नाक काटे जाने के बाद सूपर्णखा अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है। घटनाक्रम सुनने के बाद रावण आग-बबूला हो जाता है।
रावण साधु का वेष धारण कर कुटी पर पहुंचता है और सीता का हरण कर ले जाता है। इस दौरान रावण और जटायू का युद्ध होता है। लेकिन रावण जटायू को घायल कर सीता जी को लंका लेकर जला जाता है।
विज्ञापन
मेजवां संवाददाता के अनुसार, गांव में चल रही रामलीला मंचन में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम की आरती उतारी गई। मंच पर मेघनाथ हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में लाता है।
इस दौरान रावण हनुमान जी की पूछ में आग लगाने का आदेश देता है। में राक्षसों द्वारा आग लगाते ही हनुमान जी हवा में उड़ जाते हैं, और रावण की सोने की लंका में आग लगा देते हैं।
लंका दहन होते ही लोगों ने जय बजरंग बली के जयकारे से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्यारे प्रजापति, राहुल प्रजापति आदि रहे।