फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the question of DM, the girl students said that I will become DM like you

डीएम के सवाल पर छात्राओं ने कहा कि आपके जैसी बनूंगी डीएम

Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
On the question of DM, the girl students said that I will become DM like you
अंबारी। संपूर्ण समाधान दिवस पर फूलपुर तहसील पहुंचे डीएम विशाल भारद्वाज ने शनिवार को कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल फूलपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे। छात्राओं ने जहां डीएम बनने की इच्छा जताई वहीं शुभम ने कहा वह पुलिस अधीक्षक बनना चाहता है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा क्षेत्र अंबारी स्थित कंपोजिट इंग्लिश मीडियम स्कूल का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने सर्वप्रथम स्कूल में पढ़े पूर्व छात्रों का रजिस्टर दिखाया। पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्व. राम नरेश यादव यहीं के छात्र थे। पूर्व सांसद राम कृष्ण यादव भी यहीं के छात्र रहे। उन्होंने इसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएम ने कक्षा चार की छात्रा गरिमा मौर्या और साक्षी यादव ने से पूछा कि पढ़-लिखकर क्या बनोगी। छात्राओं ने कहा कि आपकी तरह से डीएम बनूंगी। कक्षा पांच के छात्र शुभम ने कहा कि में पुलिस कप्तान बनूंगा। इसके बाद डीएम ने स्कूल पुस्तकालय को देखा। रसोइयों से मिलकर भोजन के मीनू के बारे में जानकारी ली। स्कूल का परिवेश और शैक्षणिक गुणवत्ता देखकर कर प्रधानाध्यापक राजेश यादव के निष्ठापूर्ण कार्य की सराहना की। इस अवसर पर तहसीलदार संजय कुमार कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अतुल कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी पवई पूजा पाठक, भारद्वाज सिंह यादव, मधुसूदन, प्रतिमा, जितेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed