फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old woman injured in fight over land dies

Azamgarh News: भूमि को लेकर हुई मारपीट में घायल वृद्धा की मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Old woman injured in fight over land dies
सरायमीर। थाना क्षेत्र के कटघर जलाल गांव में शनिवार को रात्रि करीब 9 बजे वीरेंद्र कुमार गौतम एवं अरविंद के बीच घर व बारजे के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने वीरेंद्र गौतम की तहरीर पर 13 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह गंभीर रूप से घायल महिला कवलपत्ती देवी (60) की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सरायमीर थाना क्षेत्र के कटघर जलाल गांव निवासी वीरेन्द्र गौतम ने शनिवार को देर रात सरायमीर थाने में तहरीर दिया कि रात करीब 9 बजे मैं तथा मेरे परिवार के छोटेलाल, पारसनाथ, शशि देवल दरवाजे पर सोए हुए थे। घर में मेरी मां कवलपत्ती, मेरी भतीजी विशाखा, मेरी पत्नी रीता देवी सोई थीं। गांव के राधेश्याम से घर व बारजे को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। उसी रंजिश में गांव के ही अरविंद आदि आए और मुझे, मेरे पिता व भाई को मारने लगे। हम लोग घर में भागे तो यह लोग घर में घुसकर लाठी, डंडे और राॅड से मारने लगे। जिसमें मेरी मां मौके पर गिरकर बेहोश हो गयी। मेरे भाई, भतीजी को गम्भीर चोटें आई हैं। मेरे परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए पांच लोगों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed