मेंहनगर। थाना क्षेत्र के बेनूपुर गांव में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद में पीटकर वृद्ध गिरधारी की 3ण्हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे की चोट से दोनों पक्ष से आठ लोगों को गंभीर चोटें आई, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में वृद्ध के भतीजे ने चार लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही।
बेनूपुर गांव के रहने वाले दो पक्षों के बीच रास्ते का विवाद था। कई बार तहसील दिवस और थाना दिवस में विवाद सुलझाने के लिए आवेदन दिया गया, पर कोई परिणाम नहीं निकला। नौ अगस्त को गांव के तमाम लोगों ने पुन: एसडीएम मेंहनगर से शिकायत की तो उन्होंने विवाद सुलझाने के लिए टीम गठित की। 18 अगस्त को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्वकर्मी गांव पहुंचे और पैमाइश कर रास्ते की जमीन को अलग करते हुए उस पर हुए अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश सूर्यबली राम को दिया। बावजूद इसके कब्जा बरकरार है। गुरुवार को एक पक्ष द्वारा रास्ता बनाने के लिए ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवाने का काम शुरू किया गया। जबकि दूसरे पक्ष ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में एक दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से हमला बोल दिया। इसमें यह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराई। रास्ते में गिरधारी (62) की मौत हो गई। जबकि घायलों में एक पक्ष से गिरधारी की पत्नी कलावती देवी (58), भतीजा विवेक (25), विशाल (28), इंद्रावती (42), मनौता (32), रामबचन (50) तथा दूसरे पक्ष से सूर्यबली (50) और उसके पिता वंशराज (70) का नाम शामिल है। ============== जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गिरफ्तारी राम दो बच्चों का पिता था। उसके दोनों बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर विनय मिश्रा के मुताबिक गिरधारी की लाश पीएम को भेजवा दी गई। घटना के संबंध में ओमप्रकाश ने तहरीर देकर विपक्ष के सूर्यबली, अंकुर, गोविंद और हवलदार को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

मेंहनगर थाना के बेनूपुर गांव में मारपीट में घायल लोग।- फोटो : AZAMGARH