फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers also had to take shelter in the homes of others

एसडीएम, सीओ आवास और तहसीस में घुसा पानी

Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Officers also had to take shelter in the homes of others
आजमगढ़। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते एसडीएम और सीओ लालगंज के आवास में भी पानी घुस गया है। पूरा तहसील परिसर लबालब पानी से भर गया है। आवास और तहसील परिसर में पानी भर जाने से तहसील के अधिकारी और कर्मचारी अपने घरों की बजाय दूसरों के घर में शरण लिए हुए हैं। वहीं एसडीएम और सीओ लालगंज को मजबूरी में मैरेज हाल को ठिकाना बनाना पड़ा है। वहीं तहसील परिसर स्थित लालगंज पुलिस चौकी के सिपाही अभिलेख बचाने में जुटे हैं। लगातार होने वाली इस बारिश से नगर पंचायत में हुई साफ-सफाई की पोल खोलकर रख दी है। पानी निकालने के लिए शनिवार की शाम से ही पांच जनरेटर लगाए गए हैं। दूसरे दिन रविवार की शाम तक कोई राहत नहीं दिख रही थी।
विज्ञापन

आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित लालगंज बाजार में ही तहसील मुख्यालय भी है। तहसील परिसर में ही एसडीएम, सीओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का आवास है। तहसील परिसर में ही लालगंज पुलिस चौकी भी है। लालगंज बाजार में जलनिकाली की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। बाजार का पानी निकालने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किया गया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते लालगंज कस्बे में जहां जगह-जगह पानी भर गया। वहीं तहसील परिसर तालाब बन गया है। आलम यह हुआ कि बारिश का पानी एसडीएम, सीओ और तहसीलदार सहित अन्य लोगों के घरों में घुस गया। एसडीएम और सीओ लालगंज ने बाइपास स्थित एक मैरेज हाल में शरण ली है। जबकि अन्य कर्मचारी परिचितों के यहां ठिकाना बनाया। पुलिस चौकी में पानी घुस जाने से पुलिसवालों को समक्ष अपने सामान और अभिलेखों की रक्षा करने की समस्या खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed