फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Oath administered to voters, made aware about voting

मतदाताओं को दिलाई शपथ, मतदान के लिए किया जागरूक

Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Oath administered to voters, made aware about voting
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत। - फोटो : AZAMGARH
बिना लोभ और भेदभाव के करेंगे मतदान
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वोटरों ने ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में लोकतंत्र की मर्यादा के अनुरूप बिना लोभ और भेदभाव के मतदान करने की शपथ ली गई। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने युवा मतदाताओं को संदेश दिया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा के कार्यक्रम को संबोधित किया। डीएम अमृत त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मतदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 में की गई थी। इसीलिए इस दिन को मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मतदान के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता के तहत जल्द ही वोट की मेंहदी का कार्यक्रम कराया जाएगा, जिसमें आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता मेंहदी सजाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगी। जिन बूथों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां मेंहदी लगाने का काम किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed