फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nursing student living in hostel dies in suspicious condition

हॉस्टल में रह रही नर्सिंग के छात्रा की संदिग्धावस्था में मौत

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nursing student living in hostel dies in suspicious condition
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के लछिरामपुर स्थित एक नर्सिंग कालेज में हॉस्टल में रह रही छात्रा की बृहस्पतिवार की देर शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट कोतवाली अंतर्गत हरदौली गांव निवासिनी 23 वर्षीया सुमित्रा पुत्री बुद्धिराम चौहान शहर कोतवाली के लछिरामपुर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग कालेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। वह कालेज के हॉस्टल में ही रहती थी। बृहस्पतिवार की देर शाम सुमित्रा की हास्टल कक्ष में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि जब वे नर्सिंग कालेज पर पहुंचे तो उसके पुत्री का शव कालेज परिसर में ही कक्ष से बाहर निकाल कर रखा हुआ था। मृतका चार बहन व एक भाई में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed