फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nursing-CMO is an important link of healthcare

स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी है नर्सिंग-सीएमओ

Fri, 01 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nursing-CMO is an important link of healthcare
क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान एवं शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज ग्रुप के नर्सिंग छात्र-छात्राओं का 18 वां कैंपिंग समारोह शुक्रवार को हरवंशपुर स्थित मिशन अस्पताल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने आधुनिक नर्सिंग आंदोलन की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा जीएनएम के 90, एएनएम के 50, आयुर्वेद जीएनएम के 30 व बीएससी नर्सिंग के 40 छात्र-छात्राओं को कैंपिंग, थर्मामीटर एंव सीजर देकर स्वास्थ्य सेवा की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि नर्सिंग स्वास्थ्य सेवा से जुड़ा ऐसा पेशा है, जिसमें व्यक्तियों, परिवारों व समुदायों की स्वास्थ्य संबंधित देखरेख की जाती है। अस्पताल ही नहीं बल्कि समाज की अनिवार्यता है नर्सिंग, जिसे वैश्विक महामारी कोरोना में आप देख चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सेवा और समर्पण का नाम नर्सिंग है। संचालन शिनेका के डा. बिनोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्राचार्य जोमी वर्गीस, डा. रामजी सिंह, प्रो. डा. वाचस्पतिनाथ त्रिपाठी, डा. अर्पण श्रीवास्तव, श्रीनुपी बालन, संदीप सिंह सोनू, दीनू जैकब, डीके चौबे, अजीत पांडेय, प्रज्ञा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed