फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nstructions for setting up benches and constellation garden in the vacant land of the Collectorate premises

कलेक्ट्रेट परिसर के खाली पड़ी जमीन में बेंच व नक्षत्र वाटिका लगाने के निर्देश

Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
nstructions for setting up benches and constellation garden in the vacant land of the Collectorate premises
कलेक्ट्रेट भवन के चारों तरफ साफ-सफाई को लेकर दिशा-निर्देश देते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट भवन परिसर से लगे हुए खाली जगहों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परिसर की खाली जमीन बेंच लगवाने और नक्षत्र वाटिका बनवाने को कहा। विकास प्राधिकरण के सचिव से कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके पौधे लगवाना सुनिश्चित करें। आसपास लगे ठेले को हटवाने के लिए निर्देश देते हुए मुख्य द्वार पर फूलों के पौधे लगवाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने विकास प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल लाइन चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि यहां से ठेलों को अन्य निर्धारित स्थानों पर खड़े कराएं। कलेक्ट्रेट के बगल की जगह को खाली कराएं। भविष्य में अब यहां कोई ठेला नहीं लगाएगा। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट भवन के बेसमेंट में बने पार्किंग एरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग साइनेज लगवाएं। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के दोनो तरफ अच्छे प्रजाति के फूल एवं पौधे लगाने के लिए जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए। इसी के साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के दाहिने तरफ स्थित पानी की टंकी के परिसर की खाली जमीन को लैंडस्केपिंग कराने एवं बैठने के लिए ब्रेंच एवं फूल-पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पौधों में लाइटिंग की व्यवस्था भी कराएं। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाहरी हिस्सों के पीलरों पर निर्वाचन आयोग के लोगो के साथ स्वीप का स्लोगन लगवाएं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, सचिव विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed