फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NSG commando posted in PMO dies due to electric shock

Azamgarh News: पीएमओ में तैनात एनएसजी कमांडो की करंट से मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
NSG commando posted in PMO dies due to electric shock
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव निवासी एनएसजी कमांडो मधुसूदन दुबे की शुक्रवार को दिल्ली में बिजली करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। मौतकी सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह शव पहुंचने के बाद हर आंखें नम हो गईं। गोमाडीह गांव निवासी राजबहादुर दुबे के पुत्र मधुसूदन दुबे पहले बीएसएफ में थे। बाद में उनकी तैनाती एनएसजी में कमांडो पद पर हो गई। वर्तमान में वह पीएमओ हाउस दिल्ली में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से उनकी मृत्यु हो गई। यह सूचना मिलते ही पत्नी सिंधु दुबे का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मधुसूदन एक पुत्र प्रियांशु 17 वर्ष और दो जुड़वा पुत्री अनुष्का व अनामिका 12 वर्ष के पिता थे। शव के गांव में पहुंचते ही कई गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसंतलाल, चौकी इंचार्ज गोसाई की बाजार राकेश चंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं वाराणसी और लखनऊ की टीम भी साथ में रही। लोगों ने एनएसजी कमांडो के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पत्नी को अंत्येष्टि के लिए कुछ नकद, जवान के सामान और एक साइकिल प्रदान की गई। यह सामान उनकी पत्नी को गांव के प्रधान व क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूदगी में दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed