{"_id":"617ed56a0017a61676242859","slug":"now-the-vaccination-will-be-done-in-the-divisional-hospital-from-9-am-to-10-pm-azamgarh-news-vns620394867","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल में अब सुबह नौ से रात 10 बजे तक लगेगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल में अब सुबह नौ से रात 10 बजे तक लगेगा टीका
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान वर्तमान में काफी सुस्त पड़ चुका है। जिसमे तेजी लाने की कवायद में महकमा शासन के निर्देश पर जुट गया है। मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण का समय शासन के दिशा निर्देशानुसार बढ़ा दिया गया है तो वहीं आज व कल प्रत्येक ब्लाक के 10-10 गांव में महकमा विशेष कैंप का आयोजन करेगा।
कोरोना संक्रमण वर्तमान में जिले में पूरी तरह से नियंत्रित है। 15-20 दिन पर एकाध मरीज मिल जा रहे है लेकिन वे भी जिले में संक्रमित होने के बजाए गैर जनपद अथवा प्रदेश में हो रहे है। पोर्टल पर नाम जाने पर इसकी जानकारी हो रही है। यही कारण है कि टीकाकरण की रफ्तार भी काफी धीमी हो चुकी है। एक वक्त था जब बूथों पर लंबी-लंबी लाइन लगती थी और लोग धक्का-मुक्की कर अपना टीकाकरण कराते थे लेकिन आज वह स्थिति नहीं है। यही कारण है कि टीकाकरण की रफ्तार वर्तमान में काफी सुस्त हो गई है। शासन ने टीकाकरण में सुस्ती को लेकर महकमे की नकेल कसी है। जिसका परिणाम है कि अब महकमा टीकाकरण में तेजी लाने की रणनीति बना ली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि मंडलीय अस्पताल में अब टीकाकरण के समय में बढोत्तरी कर दी गई है। अब सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह नौ से तीन बजे तक पूर्व निर्धारित स्थान पर तो दूसरी शिफ्ट 3 बजे से रात 10 बजे तक इमरजेंसी के बगल में स्थित कक्ष में चलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीणांचल में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर सोमवार व मंगलवार प्रत्येक ब्लाक के 10-10 ग्रामों में कैंप लगा कर टीकाकरण का कार्य कराया जाएगा।