फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now Rajdhani Express bus service for Delhi also

Azamgarh: अब दिल्ली के लिए भी राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा, 12 घंटे बाद पहुंचाएगी आनंद विहार, ये है रूट

Thu, 08 Jun 2023 07:06 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 07:06 AM IST
सार

मंगलवार को सुबह दस बजे से स्थानीय डिपो से हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की गई। बस भंवरनाथ, अतरौलिया, अकबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए करीब 12 घंटे का सफर पूूरा कर आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस आनंद विहार से दिन में 11 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
Now Rajdhani Express bus service for Delhi also
बस सेवा - फोटो : social media

विस्तार

आजमगढ़ जिले से प्रदेश ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी परिवहन निगम ने अपनी राजधानी एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी है। इसके लिए निगम को शनिवार की रात दो बसें मिल गई हैं। इनका संचालन मंगलवार से आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली के लिए किया गया। किराया अन्य बसों से 10 फीसदी अधिक होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: जी-20 बैठक की तैयारियां देखने वाराणसी पहुंचे मंत्री एके शर्मा, बोले- मेहमानों की अगवानी हो यादगार
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह दस बजे से स्थानीय डिपो से हरी झंडी दिखाकर बस रवाना की गई। बस भंवरनाथ, अतरौलिया, अकबरपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे एवं यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए करीब 12 घंटे का सफर पूूरा कर आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं दूसरी बस आनंद विहार से दिन में 11 बजे आजमगढ़ के लिए रवाना होगी। नई बसों के मिलने से लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलगी। दो बसों के होने से प्रतिदिन यात्रियों को एक बस की सेवा मिलेगी। आजमगढ़ डिपो के एआरएम अवधेश कुमार पाल ने बताया कि परिवहन निगम को दो रोडवेज बसें मिली हैं। बसें सुबह दस से 10.30 बजे के बीच आजमगढ़ रोडवेज से और करीब 11 से 11.30 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से रवाना होंगी। इनके स्टॉपेज ज्यादा नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed