फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now only after investigation, admission will be made in temporary jail

अब जांच के बाद ही अस्थाई जेल में मिलेगा प्रवेश

Tue, 28 Jul 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Now only after investigation, admission will be made in temporary jail
आजमगढ़। बलिया जनपद में अस्थायी जेल न बनने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की फटकार लगने के बाद जेल में संक्रमितों को लेकर अन्य जनपदों के अधिकारी भी गंभीर हो गए हैं। जिला जेल परिसर में बनाए गए अस्थाई जेल में भी आने वाले अभियुक्तों को अब एंटीजेन किट से जांच के बाद भी प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जनपदों के जेलों में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों को ल ेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। बलिया दौरे के दौरान उन्होंने अस्थाई जेल नहीं बनने और बंदियों को सीधे मुख्य जेल में प्रवेश देने पर नाराजगी जताई थी। इसकी जांच भी डीआईजी आजमगढ़ को सौंपी गई है। इस प्रकरण के बाद अन्य जनपदों का पुलिस-प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। डीएम आजमगढ़ ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि आजमगढ़ मुख्य मंडलीय कारागार में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। यहां मिले 53 कोरोना संक्रमितों में 46 बंदी हैं। सभी अस्थायी जेल में ही रखे गए थे। सात अन्य संक्रमित जेल का स्टाफ है। वहीं वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि अस्थाई जेल में भी अब बिना कोरोना की जांच अभियुक्तों को एंट्री नहीं दी जाएगी। पहले किट से उनकी जांच की जाएगी उसके बाद भी उन्हे प्रवेश दिया जाएगा। 46 संक्रमित बंदियों को भी अस्थाई जेल में ही आइसोलेट किया गया है। अस्थाई जेल में कुल 119 बंदी हैं। इसके अतिरिक्त नौ मंगलवार को आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed