फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now on a call Kovid-19 patients will get Remedesivir injection

अब एक कॉल पर कोविड-19 के मरीजों को मिलेगा रेमिडेसिविर इंजेक्शन

Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Now on a call Kovid-19 patients will get Remedesivir injection
आजमगढ़। कोविड-19 के गंभीर मरीजों की जान अब रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से नहीं जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बुधवार को कंट्रोल रूम से हेल्प लाइन नंबर शुरू किया है।
विज्ञापन

जरूरतमंद मरीजों को रेमिडेसिविर इंजेक्शन 100 मि.ग्रा. मिल सके इसके लिए डीएम ने जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम में हेल्प लाइन नंबर को क्रियाशील कर दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित गंभीर अवस्था के रोगियों में औषधि इंजेक्शन रेमडेसिविर 100 मि.ग्रा. हेतु मरीज की पात्रता का निर्धारण किया गया है। उपरोक्त पात्रता के आधार पर जनपद में ऐसे कोविड 19 के गंभीर रोगियों जिनको इंजेक्शन रेमडेसिविर 100 मि.ग्रा. की आवश्यकता है, उनको इंजेक्शन रेमडेसिविर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम में हेल्प लाइन नंबर 7307416120 को क्रियाशील किया है। जिस मरीज को इंजेक्शन रेमडेसिविर 100 मि.ग्रा. की आवश्यकता है, वह स्वयं अथवा उनके अविभावक उक्त हेल्प लाइन पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक संपर्क स्थापित करेंगे एवं अपनी कोविड-19 से संबंधित वांछित रिपोर्ट व्हाट्सअप नंबर 7307416120 पर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि इंजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन सीएमएसडी स्टोर (ट्रामा सेंटर के बगल) सदर अस्पताल, हर्रा की चुंगी में सुबह 10 बजे से चार बजे तक उपलब्ध होगा। मरीज द्वारा हेल्प लाइन नंबर पर इंजेक्शन की मांग किए जाने के पश्चात कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित चिकित्सक (जिन्होनें इंजेक्शन रेमिडेसिविर 100 मि.ग्रा. की सलाह दी है) से भी वार्ता करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed