फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to evacuate godowns by cold storage operators by 31 October

आजमगढ़ में कोल्ड स्टोरेज संचालकों को 31 अक्तूबर तक गोदाम खाली करने के लिए नोटिस

Mon, 26 Oct 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Notice to evacuate godowns by cold storage operators by 31 October
आजमगढ़। आलू की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए उद्यान विभाग ने 31 अक्टूबर तक गोदाम खाली करने के लिए कोल्ड स्टोरेज संचालकों को नोटिस भेजा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि आदेश का अनुपालन नहीं किया गया तो संबंधित कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बाजार में आलू की कीमतों में एकाएक उछाल आया है। माना जा रहा है कि गोदामों में आलू स्टोर करने से यह आलू के कीमतों में उछाल आया है। जबकि शासन का सख्त आदेश है कि अक्तूबर के बाद आलू स्टोर नहीं करना है। बावजूद इसके स्टोरेज संचालक गोदामों में आलू स्टोर किए हुए हैं। सितंबर से आलू की कीमतों में उछाल आना शुरू हुआ तो सरकार ने सख्ती शुरु कर दी। हालांकि बाजार में पुराना आलू 50 रुपये बिक रहा तो वहीं नया आलू 55 रुपये किलो बिक रहा है। कारण कि कुछ किसान ज्यादा कीमत पाने के चक्कर में कोल्ड स्टोरेज से आलू की निकासी नहीं करा रहे हैं। जिसके कारण यह समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल सात कोल्ड स्टोरेज
जिले में सात कोल्ड स्टोरेज हैं। इसमें दो शहर में, दो फूलपुर, एक कप्तानगंज, एक अहरौला व एक पवई ब्लाक कोल्ड स्टोरेज हैं। सभी कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 22,970 टन है। इसमें 10164 एमटी आलू कोल्ड स्टोरेज में था। इसमें अब मात्र 1000 टन आलू कोल्ड स्टेरेज में बचा है। जिले में उत्पादन का तो 2500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 क्विंटल आलू का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर कोल्ड स्टोरेज संचालकों को नोटिस दिया गया है। संचालकों को 31 अक्तूबर तक कोल्ड स्टोरेज खाली कर दिए जाएंगे। इससे आलू की कीमत पर लगाम लग सकेगी तथा आलू डंप नहीं होगा। 31 अक्टूबर के बाद कोल्ड स्टोरेज में आलू मिलने पर कार्रवाई होगी। - दिनेश सिंह, वरिष्ठ निरीक्षक उद्यान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed