फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice to Chairman, EO and JE, to be investigated

चेयरमैन, ईओ और जेई को नोटिस, होगी जांच

Sat, 29 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to Chairman, EO and JE, to be investigated
आजमगढ़। नगरपालिका की ओर से रोडवेज और ब्रह्मस्थान पर अवैध रूप से दुकानों के निर्माण में जांच टीम की ओर से चेयरमैन, ईओ और जेई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है कि नगर पालिका जैसे सरकारी विभाग की ओर से कैसे अवैध निर्माण किया जा रहा था। साथ ही सोमवार को प्रकरण की स्थलीय जांच की बात कही गई है। जांच टीम के अध्यक्ष सीआरओ हरिशंकर ने कहा कि जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। नगर पालिका की ओर से रोडवेज तिराहा स्थित मंदिर की आड़ में अवैध रूप से आठ दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, ब्रह्मस्थान स्थित स्टेडियम के पास 20 दुकानों की निर्माण के लिए खुदाई का कार्य किया गया था। दुकान का निर्माण करा कर 25 से 30 लाख में आवंटन तक की चर्चाएं थी। निर्माण के लिए न तो प्राधिकरण से नक्शा पास कराया गया था और न ही कार्ययोजना स्वीकृत थी। अमर उजाला के प्रकरण को मुद्दा बनाने के बाद अवैध निर्माण गिरा दिया था। ईओ डॉ. शुभनाथ प्रसाद निर्माण के लिए चेयरमैन और जेई निर्माण को दोषी बताया था। साथ ही अवैध निर्माण की बात स्वीकार की थी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने भी अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में अवैध निर्माण में चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी और जेई की संलिप्तता स्वीकार की थी। मामले की जांच के लिए सीआरओ हरिशंकर की अध्यक्षता में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह की कमेटी गठित की गई थी। इस दौरान पता चला था कि रोडवेज और स्टेडियम के पास 28 दुकानों की नहीं बल्कि चार स्थानों पर कुल 100 से ज्यादा दुकानों को बनाने की तैयारी थी। गठित कमेटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य ने फिर उठा अतिक्रमण का मामला
आजमगढ़। जनपद निवासी विधानपरिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने बजट सत्र के दौरान 28 फरवरी को सदन में आजमगढ़ शहर में हो रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात के बेहतर संचालन के लिए बाईपास का निर्माण किया गया था, लेकिन अतिक्रमण से यातायात में काफी परेशानी हो रही है। लगभग 22000 पीसीओ के ट्रैफिक वाले करतालपुर से नरौली तक का मार्ग 3.80 किमी लंबा है। इसकी चौड़ाई सात मीटर है। यह बाईपास बंधे के ऊपर निर्मित है। जगह-जगह अतिक्रमण से मांग संकरा होता जा रहा है। आजमगढ़ में विकास प्राधिकरण होने के बावजूद बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। इसके कारण ट्रैफिक बाधित हो रहा है। उन्होंने लोक महत्व के तहत बाईपास से अतिक्रमण हटवाने, रोकने और इसे चौड़ा करने की मांग की। इससे पहले उन्होंने सदन में नगर पालिका की ओर से रोडवेज के पास अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करने के मामला में भी निशाना साधा था। कहा था कि शासकीय विभागों की ओर से भी अवैध निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed