{"_id":"60bbb2b08ebc3e99b62ca287","slug":"non-kovid-opd-will-also-start-in-medical-college-azamgarh-news-vns5932226200","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में भी शुरू होगी नॉन कोविड ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में भी शुरू होगी नॉन कोविड ओपीडी
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी अस्पतालों के साथ ही मेडिकल कालेज की भी नॉन कोविड ओपीडी बंद कर दी गई थी। सोमवार से मेडिकल कॉलेज में भी नॉन कोविड ओपीडी शुरू होगी। जिसकी तैयारी में मेडिकल कालेज प्रशासन जुटा हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा के दौरान ही मेडिकल कालेज की ओपीडी शुरू कराने का निर्देश दिया था।
नोडल अधिकारी डॉ. नियाज ने बताया कि सीएम के निर्देश के क्रम में ही अस्पताल प्रशासन ने अब सोमवार से कोविड मरीजों के साथ ही नॉन कोविड मरीजों को भी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा के निर्देश पर कोविड मरीजों को तीन अलग-अलग वार्डो में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही पूर्व में संचालित ओपीडी हाल में ही नॉन कोविड मरीजों की ओपीडी शुरू करने की रणनीति तैयार हुई है। दो माह से मेडिकल कालेज की नॉन कोविड ओपीडी बंद रही है। जिसके चलते नॉन कोविड मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी। परिसर में साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन आदि का कार्य भी करा दिया गया है।