फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nomination for the post of District Panchayat President today, preparations complete

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन आज, तैयारियां पूरी

Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination for the post of District Panchayat President today, preparations complete
आजमगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर शनिवार को नेहरू हाल में पूूर्वाह्न 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन का कार्य होना है। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमा गहमी काफी बढ़ गई है। सपा की ओर से विजय यादव और भाजपा की ओर से संजय निषाद ने नामांकन पत्र खरीदा है। इसके अलावा पल्हनी से जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव ने नामांकन पत्र खरीदा है। शनिवार को सभी के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। नामांकन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नेहरू हाल की ओर से जाने वाले हर मार्ग पर पुलिस का पहरा रहेगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बंदी होने के कारण कोई भी प्रत्याशी किसी भी तरह का जुलूस लेकर नहीं आएगा। प्रत्याशी अपने साथ अधिकतम पांच लोगों को ला सकता है। नामांकन के दौरान नामांकन कक्ष में केवल दो लोग ही रहेंगे। जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई जुलूस निकालता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेटिंग करा दी गयी है। उसी के हिसाब से पुलिस फोर्स की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed