फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nomination for 9011 posts at development block headquarters from tomorrow

9011 पदों के लिए विकास खंड मुख्यालयों पर नामांकन कल से

Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nomination for 9011 posts at development block headquarters from tomorrow
आजमगढ़ जनपद में ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के रिक्त 9011 पदों के लिए नामांकन का कार्य रविवार को सभी विकास खंड मुख्यालयों पर किया जाएगा। जिसमें ग्राम प्रधान के 10, बीडीसी के आठ और ग्राम पंचायत सदस्यों के 8993 पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत खाली प्रधान पद एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 399 पदों के सापेक्ष शनिवार को प्रधान पद के लिए 3 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 292 पर्चे बिके। एडीओ पंचायत रामअशीष सिंह ने बताया रविवार को भी पर्चे की बिक्री की जाएगी। साथ ही पर्चा दाखिल भी कराया जाएगा। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के अंतर्गत कुल 12 न्याय पंचायत आती हैं। कुल 94 ग्राम सभाओं में कुल सदस्यों की संख्या 1148 है। संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अभी ग्राम पंचायत सदस्यों के 548 पद रिक्त हैं। शनिवार को 548 पदों के सापेक्ष कुल 560 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। एडीओ पंचायत अमर जीत सिंह ने बताया कि 94 ग्राम पंचायतों में अभी मात्र 41 ग्राम पंचायतों में ग्राम समितियों का गठन हो पाया है बाकी 53 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों के अभाव में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो सका है। जिसके लिए रविवार को नामांकन दाखिल किया जाएगा और सोमवार को दाखिल नामांकन पत्रों की जांच होगी, इसके बाद वापसी और 12 तारीख को मतदान होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की एक सीट पर जीते हुए प्रत्याशी की मौत के बाद होगा चुनाव अहरौला विकासखंड के अंतर्गत राजापट्टी उर्फ चांदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी (70) वर्ष की मौत होने के बाद वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पुन: चुनाव होगा जिसके लिए शनिवार को क्षेत्र पंचायत के लिए कुल पांच पर्चो की बिक्री हुई है बताते चलें राजापट्टी उर्फ चांदपुर मे क्षेत्र पंचायत सीट अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित थी जिसके लिए चुनाव मे कुल छह प्रत्याशी मैदान मे थे वही एक प्रत्याशी 70 वर्षीय शांति देवी की मतगणना से पहले 28 अप्रैल को ही मौत हो गई और 2 मई को हुई मतगणना में शांति देवी क्षेत्र पंचायत के लिए निर्वाचित हुई लेकिन उनकी मौत हो जाने से इस सीट पर पुन: चुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed