फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No room in Godan Express going after Chhath

छठ के बाद जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में अभी से नो रूम

Tue, 17 Nov 2020 06:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
No room in Godan Express going after Chhath
आजमगढ़। त्योहारों पर ट्रेनों में लोगों को ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। छठ बाद छपरा व गोरखपुर से मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में नो रूम शो कर रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से लोगों राहत मिल रही है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए 60 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। रोडवेज पर दीपावली के बाद छठ पूजा के लिए घर जाने वालों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन

गोदान एक्सप्रेस ट्रेन तीन दिन छपरा व तीन दिन गोरखपुर से बनकर आजमगढ़ होते हुए मुंबई को जाती है। इस ट्रेन में हर दिन भीड़ रहती है लेकिन त्योहार शुरू होते ही इस ट्रेन में सीट के लिए वेटिंग की लंबी लिस्ट लग जाती है। छपरा से मुंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में 5, 10 व 12 दिसंबर को नो रूम शो कर रहा है। वहीं गोरखपुर से आजमगढ़ होते हुए मंबई को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में भी नो रूम शो कर रहा है। वहीं कैफियात एक्सप्रसे में 94 वेटिंग और सरयू यमुना में 135 वेटिंग शो कर रहा है। ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। वह दलालों से महंगे दामों पर तत्काल टिकट लेने को विवश हैं। ऐसे में रोडवेज की बसों पर यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है।एआरएम रोडवेज ललित श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। बसें फुल होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही है। यदि भीड़ और बढ़ी तो अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed