फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No parking arrangements and 11786 challans issued in three months

Azamgarh News: पार्किंग की व्यवस्था नहीं और तीन माह में काटे 11786 चालान

Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
No parking arrangements and 11786 challans issued in three months
शहर के मुख्य चौक पर सड़क की पटरी पर अतिक्रमण। संवाद
आजमगढ़। नगरपालिका प्रशासन और यातायात पुलिस द्वारा अभी तक नगर क्षेत्र में कहीं पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। इसके बाद भी नो पार्किंग में वाहनों का धड़ाधड़ चालान जारी है। पिछले एक वर्ष में 38 हजार 466वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया गया वहीं इस वर्ष तीन महीनों में ही 11786 वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। नगरपालिका के गठन के बाद से आज तक नगरपालिका और प्रशासन मिलकर भी नगर क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पार्किंग न होने के कारण लोग अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा करते हैं। वहीं नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर यातायात पुलिस उनका चालान कर देती है।
विज्ञापन

इसके कारण उनको चालान की धनराशि भरनी पड़ती है। हालांकि नगर क्षेत्र में सड़कों के किनारे स्थित पार्किंग भवनों में लोगों द्वारा पार्किंग दिखाकर एडीए से मानचित्र स्वीकृत करा लिया जाता है। इसके बाद उसमें दुकानें खोल ली जाती है। इससे लोग यहां भी अपने वाहनों को नहीं खड़ा कर पाते हैं। अगर आंकड़ा देखें तो इस बार तीन महीनों में ही नो पार्किंग के 11786 वाहनों का चालान हो चुका है। जबकि पिछले वर्ष पूरे साल के 12 महीने में 38 हजार 466 वाहनों का चालान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो पार्किंग, नो चालान की उठ चुकी है आवाज
जिले में यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग में किए जा रहे चालान को लेकर लोगों में रोष भी बहुत है। कई बार लोग नो पार्किंग नो चालान का नारा भी बुलंद कर चुके हैं। लेकिन, अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और धड़ाधड़ नो पार्किंग में लोगों के चालान काटे जा रहे हैं।

माहवार हुए चालान का विवरण
माह 2025 2026
जनवरी 1242 5358
फरवरी 2577 3629
मार्च 2629 2799

नगर क्षेत्र को जाम में जाम की समस्या न हो और लोग अपने वाहनों को उचित स्थानों पर खड़ा करें इसके लिए चालान किया जाता है। रही बात पार्किंग की तो यह नगरपालिका और प्रशासन का काम है। -विवेक त्रिपाठी, एसपी यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed